प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - ग्राम धौराभाठा के युवा साथियों और ग्रामवासियों के सहयोग से सामूहिक श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा के छठवें दिवस रुक्मिणी विवाह के अवसर पर भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस धार्मिक आयोजन में श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह की सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। गांव के बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर रास लीला का मंचन किया, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। दही लूट और पारंपरिक उत्सवों के माध्यम से आयोजन को और भी रोचक और भव्य बना दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित होकर योगेश तिवारी ने युवाओं के इस प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा धर्म के प्रति जागरूकता और ऐसे आयोजन युवाओं को हमारी सनातन संस्कृति से जोड़ते हैं। यह एक अनोखी पहल हैैं और ऐसे अच्छे कार्यों में सहयोग करना हमारा कर्तव्य हैं। उन्होंने व्यासपीठ से पंडित आशीष कृष्ण तिवारी का आशीर्वाद भी लिया और उनके मार्गदर्शन की प्रशंसा की। कथा व्यास पंडित आशीष कृष्ण तिवारी ने युवाओं और ग्रामवासियों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल धर्म का प्रचार करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सामूहिकता को भी बढ़ावा देते हैं। इस आयोजन में पूरे ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रमुख आयोजकों में किशन साहू, सतानंद साहू, शारदा प्रसाद, रोहित यादव, योगेंद्र, पिंटू, संजय, सोनू, रूपेंद्र, हेमंत, शुभम, एकेंद्र, आकाश, जागेश्वर, लुगेश, टिकेश्वर, टीकम, लीलाराम, आर्यन, ललिता, सीमा, आरती, नेहा, इंद्राणी, गायत्री, संजना, दीप्ति, मेनका और दिव्या का नाम उल्लेखनीय हैं। कार्यक्रम में पूरे गांव के लोगों ने अपनी भागीदारी दी। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल और भव्य बनाया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से भी ग्राम धौराभाठा में एकता और सामूहिकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर योगेश तिवारी ने आयोजकों और ग्रामवासियों को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और सनातन संस्कृति को इसी प्रकार जीवित रखने के लिए प्रेरित किया।