बाबा का पावन संदेश मानव जीवन के लिए हैं प्रमुख - भूपेश बघेल

बाबा का पावन संदेश मानव जीवन के लिए हैं प्रमुख - भूपेश बघेल 

भोइनाभाटा के बाबा गुरु घासीदास जयंती में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोईनाभाटा में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शशिप्रभा गायकवाड, भूतपूर्व सरपंच मनोज गायकवाड एवं पूर्व सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गायकवाड द्वारा आयोजित बाबा गुरु घासीदास जयंती महोत्सव कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ। जहां उन्होंने बाबा गुरु घासीदास का पूजा अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने हमें मनखे मनखे एक समान का पावन संदेश दिया हैैं, जो मानव जीवन के लिए सबसे प्रमुख हैं। आज जात-पात उच्च नीच यह सब हमने बनाया हैैंं, ईश्वर ने हम सभी को एक रंग रूप शरीर देकर इस संसार में भेजा हैं, सारी कुरीतियां मानव द्वारा खुद उत्पन्न की गई हैं। जब समाज में अराजकता तथा कुनीति फैल जाती हैैं, तो ऐसे में किसी ना किसी एक दिव्य आत्मा का अवतरण इस संसार में होता हैैं, जो बाबा गुरु घासीदास के रूप में हमें एक दिव्या संत के रूप में मिला, उन्होंने हमारा मार्ग दर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोजनकर्ता गायकवाड़ परिवार की भूरि भूरि प्रशंसा की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की सरकार बने एक वर्ष हो गया हैैं, भाजपा की सरकार किसी भी वर्ग को संतुष्ट नहीं कर पा रही हैं। समाज में मात्र वैमष्यता फैलाने का कार्य भाजपा सरकार के द्वारा किया जा रहा हैैं, चारों तरफ भ्रष्टाचार फैल रहा हैं। बीजापुर में सड़क निर्माण घोटाला को उजागर करने वाले युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई हैैं, उन्होंने बीजापुर में सड़क निर्माण घोटाले को उजागर किया था। जहां निर्माण कार्य होने से पूर्व ही संबंधित ठेकेदार को 90% राशि का भुगतान कर दिया गया था। इसी तरह अगर कोई भी भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की बात करता हैैं तो या तो उसका मुंह बंद कर दिया जाता हैं या फिर उसे ईडी के हवाले कर दिया जाता हैं। भाजपा की यह सरकार सभी जातियों को आपस में लड़ाने का कार्य कर रही हैैं। कार्यक्रम को पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भी संबोधित किया। उन्होंने बाबा गुरु घासीदास के बताएं रास्तों को मानव जीवन के उत्थान के लिए परम आवश्यक बताया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने भी संबोधित किया। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कार्यक्रम आयोजक जिला पंचायत सदस्य शशिप्रभा गायकवाड़, पूर्व सरपंच मनोज गायकवाड तथा सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गायकवाड़ की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके द्वारा विगत कई वर्षों से ग्राम भोइनाभाटा में प्रतिवर्ष बाबा गुरु घासीदास की जयंती महोत्सव का कार्यक्रम मनाया जाता हैं। आसपास के सभी लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त होता हैं। बहुत ही उत्साह के माहौल में यहां कार्यक्रम आयोजित होता हैैैं, जो निसंदेह प्रशंसनीय हैं। कार्यक्रम में श्रीमती शकुंतला मंगत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा, रीना मिथलेश वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा, सुमन गोस्वामी अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, लुकेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, टीआर जनार्दन, जोगिंदर छाबड़ा, श्रीमती ममता पाटील सरपंच ग्राम पंचायत भोईनाभाठा, कमल गायकवाड़, राज गायकवाड़, प्रवीण गायकवाड़, अविनाश तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, अयोध्या चंद्राकर, शत्रुघ्न साहू, दत्तजैन पूरी, हरीश साहू, ईश्वर लोधी, राम बिहारी राजपूत, शिशिर दुबे, बेनलाल कुर्रे, भागवत भारती, नरेश कुर्रे, जग्गू साहू, अखिलेश साहू, छोटेलाल साहू, एवन डिंडोरी, आगर डेहरे, गणेश घृतलहरे, बलराम सेन, छन्नू साहू, मनीष परिहार, अजय राज सेन, वैभव मिश्रा, जया साहू, रूबी सलूजा, रीता पाण्डेय, रीना साहू, सहोद्र ईला, हेमंत यादव, बहल वर्मा, ऋषि वर्मा, देवा गर्ग, देवेंद्र वर्मा, मोहित वर्मा, प्रमोद शर्मा, दिनेश जोशी सहित समस्त ग्रामवासी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।