प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - पूरे राज्य में नगरीय निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना आज दोपहर को जारी की गई। अधिसूचना जारी होते ही नगर पालिका बेमेतरा क्षेत्र में अधिकारी कर्मचारीगण हुए सक्रिय। अधिसूचना जारी के तत्काल बाद ही पालिका के स्थानीय कर्मचारी अधिकारी द्वारा नगर में घुम घुम कर राजनीतिक पोस्ट, फ्लैक्स, बेनर को निकालने का कार्य करते दिखें। उनके द्वारा मुख्य मार्गो सहित नगर से इनको निकालने का कार्य करवाया गया। सीएमओ कोमल ठाकुर ने बताया कि पालिका क्षेत्र अंतर्गत चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना का पूरा कड़ाई से पालन किया और कराया जायेगा।