मोबाईल मेडिकल यूनिट से बेमेतरा में मिल रहा निःशुल्क इलाज की सुविधा

मोबाईल मेडिकल यूनिट से बेमेतरा में मिल रहा निःशुल्क इलाज की सुविधा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा नगर की जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मोबाईल मेडिकल यूनिट का संचालन नगर पालिका परिषद बेमेतरा में किया जा रहा हैं। मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद बेमेतरा कोमल ठाकुर ने बताया कि मोबाईल मेडिकल यूनिट में 170 प्रकार की दवाईयां, 41 प्रकार के टेस्ट की सुविधा निःशुल्क प्रदान की जाती हैं। मोबाईल मेडिकल यूनिट की गाडी अलग-अलग वार्डो में जाकर लोगों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध करा रही हैं। जिससे लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए अन्यत्र जाना नहीं पड रहा हैं। जिला परियोजना प्रबंधक विनय शर्मा के द्वारा बताया गया कि मोबाईल मेडिकल यूनिट में थाईराईड, ब्लड ग्रुप, विटामिन बी-12, शुगर, मलेरिया, डेंगू, विटामिन डी-3 जैसी टेस्ट की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती हैं। मोबाईल मेडिकल यूनिट में कई उच्च स्तरीय और आधुनिक उपकरण मौजूद हैं, इनमें ईसीजी मशीन, सेमी आटोमेटिक बायोकेमेस्ट्रि एनालाईज स्टेलाईजर, ग्लूकोमीटर, ड्रेसिंग ड्रम, सेन्ट्रीफ्यूज मशीन, लेरेंजिओस्कोप हीमोग्लोबिन मीटर आदि प्रमुख है। जिलें में अभी तक मोबाईल मेडिकल यूनिट के 1952 कैम्प लगे हैैं, जिसमें 194904 लोगों का इलाज किया जा चुका हैैं एवं 56431 का टेस्ट व 165242 लोगों को दवाई वितरण किया जा चुका हैं।