प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - कलेक्टर रणबीर शर्मा ने कैलेंडर वर्ष 2025 में जिलें के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इसके अनुसार गणेश चतुर्थी के अवसर पर 27 अगस्त 2025 (बुधवार), दशहरा (महानवमी) के अवसर पर 30 सितंबर 2025 (मंगलवार) और दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर सोमवार 21 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया हैं। उक्त अवकाश कोषालय एवं उप कोषालय में लागू नहीं होगा। इस आशय के आदेश आज जारी कर दिए गए हैं।