प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री छग शासन के नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं दिए गए दिशा निर्देश अनुसार नगर पंचायत परपोड़ी क्षेत्रान्तर्गत स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयां दिया गया। ज्ञात हो कि नगर पंचायत परपोड़ी में स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य में लगे स्व सहायता समूह की स्वच्छता दीदियों द्वारा निकाय अंतर्गत सभी घरों एवं दुकानों से कचरा क्लेक्शन कर प्रबंधन एवं प्रसंस्करण किया जाता हैं। जिनका समुचित मेडिकल चेकअप नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना बस में मेडिकल ऑफिसर और उनकी टीम द्वारा हर माह स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां निःशुल्क में दी जाती हैं। स्वच्छता कार्य में सलग्न स्वच्छता दीदियों का बेहतर स्वास्थ्य शहर की साफ सफाई के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।