राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दिलाई शपथ

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दिलाई शपथ 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में आज बेमेतरा जिलें के बेसिक स्कूल मैदान में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा द्वारा पूर्ण ड्रेस रिहर्सल के उपरांत अधिकारियों और कर्मचारियों को लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने की शपथ दिलाई गई।
कलेक्टर सहित अधिकारी एवं कर्मचारीयों ने शपथ लिया कि हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 
            इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव आवश्यक हैं और इसके लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का कर्तव्य हैं कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने और मतदाताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान चुनावी प्रक्रियाओं और तैयारियों की समीक्षा भी की गई, जिससे आगामी चुनावों में किसी प्रकार की चुनौती का सामना न करना पड़े।