नॉलेज प्रोग्रेसिव स्कूल पिरदा में योगेश तिवारी ने किया वार्षिकोत्सव का शुभारंभ

नॉलेज प्रोग्रेसिव स्कूल पिरदा में योगेश तिवारी ने किया वार्षिकोत्सव का शुभारंभ 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - नॉलेज प्रोग्रेसिव स्कूल पिरदा में वार्षिक उत्सव-2025 का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व हिन्दु सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और उत्सव का शुभारंभ किया। योगेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा विद्यालय द्वारा आयोजित यह वार्षिक उत्सव बच्चों के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है। इस तरह के आयोजन न केवल बच्चों के हुनर को निखारते हैं, बल्कि उन्हें समाज और संस्कृति से जोड़ने का कार्य भी करते हैं। उन्होंने विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना करते हुए इस संस्था के संचालक जितेंद्र मिश्रा को बधाई दिये और इसे एक आदर्श पहल बताया। कार्यक्रम में योगेश तिवारी ने शिक्षा और संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का ज्ञान देना भी आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए समाज को शिक्षित और संस्कारित बनाने के लिए सबके सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने विद्यालय के भविष्य के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथियों में भुनेश्वरी पोषण वर्मा जिला पंचायत सदस्य सभापति बेमेतरा, हर्षलता परगनिहा जनपद सदस्य बेरला, खिवराज ढिवर सरपंच भिंभौरी, परस्व परगनिहा सरपंच कोटा, अंजू संजू परगनिहा सरपंच पिरदा, संध्या टिकरिहा सरपंच सिलघट, गायत्री वर्मा सरपंच हर्दी समेत लखण चक्रधारी, गोपी साहु, समेत गणमान्य अतिथि उपस्थि रहें। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के कार्यों की प्रशंसा की और शिक्षा के क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजन को प्रेरणादायक बताया। उनकी उपस्थिति ने विद्यार्थियों और ग्रामवासियों को और अधिक प्रेरित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, नाटक और गीतों ने सभी का मन मोह लिया। योगेश तिवारी ने बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए शुभकामनाएं देते हुए होनहारों बच्चों को पुरस्कार वितरण किया और कहा कि यही बच्चें आगे चलकर समाज और देश का भविष्य बनेंगे। इस आयोजन में विशेष अतिथियों और ग्रामवासियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया। योगेश तिवारी ने सभी अतिथियों और आयोजनकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। योगेश तिवारी ने बच्चों और शिक्षकों को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी और सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।