कंडरका पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 65 पौवा गोवा शराब एवं कार किया जप्त

कंडरका पुलिस ने दो आरोपियों के कब्जे से 65 पौवा गोवा शराब एवं कार किया जप्त
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, डीएसपी राजेश कुमार झा, डीएसपी कमल नारायण शर्मा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही हैं। जिसके तहत 18.01.2025 को पुलिस चौकी कंडरका स्टाफ को पेट्रोलिंग के दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम कोहडिया का मुकेश वर्मा अपने एक दौस्त के साथ एक काला रंग के कार क्रमांक सीजी 04 के पी 0077 में शराब लाकर अपने पान ठेला के पास कार को खडी कर अपने दोस्त के साथ मिलकर अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा हैं की सूचना पर पुलिस चौकी कंडरका स्टाफ गवाहों के साथ मौके पर पहुचकर रेड कार्यवाही किया गया। जहां वाहन कि तलाशी लेने पर वाहन से 65 पौवा अंग्रेजी गोवा शराब किमती 8775 रूपये, शराब बिक्री रकम 4030 रूपये कुल जुमला 12805 रूपये एवं कार क्रमांक सीजी 04 के पी 0077 कीमती करीबन 300000 रूपये, कुल जुमला कीमती 312805 रूपये के साथ रंगे हाथों पकड़ कर आरोपीयों मुकेश वर्मा पिता स्व. मोतीलाल वर्मा उम्र 33 साल साकिन कोहडिया पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा, सुरज पाण्डेय पिता उमाकांत पाण्डेय उम्र 31 साल साकिन वार्ड नं. 26 सिन्धी कॉलोनी दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग पर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना बेरला प्रभारी उप निरीक्षक मयंक मिश्रा, पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी सउनि कंवल सिंह नेताम, प्रधान आरक्षक रविन्द्र तिवारी, विनोद पात्रे, आरक्षक संजय पाटिल, मोती जायसवाल, पीलाराम साहू, दिनेश साहू, टेकेन्द्र यादव एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।