बेमेतरा 25 नवंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 15 नवंबर 2026 को थाना चंदनू पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भदराली रास्ता रवेली भाठा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर धनलाभ अर्जित करने लोगों को शराब बिक्री कर रहा है की सूचना के अधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी रामस्नेही बांधे ऊर्फ मोजू को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी रामस्नेही बांधे ऊर्फ मोजू से पुछताछ करने पर पता चला कि उक्त 32 पौवा शोले देशी मसाला शराब को बिक्री करने हेतु एक व्यक्ति के द्वारा लाकर देना बताया था।
जिसमें थाना चंदनू में 01 प्रकरण में 02 आरोपी रामस्नेही बांधे ऊर्फ मोजू उम्र 40 वर्ष निवासी रवेली थाना चंदनू, जिला बेमेतरा एवं 01 अन्य व्यक्ति के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहतअपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई थी। आरोपी रामस्नेही बांधे ऊर्फ मोजू के कब्जे से 32 पौवा देशी मसाला शराब (5760ml), बिक्री नगदी रकम 300 रूपये, जुमला कीमती करीब 3500 रूपये को जप्त किया गया तथा आरोपी रामस्नेही बांधे ऊर्फ मोजू को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया था।
प्रकरण में आज 25 नवंबर 2026 को आरोपी संजय गेण्ड्रे निवासी कुरा को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर पता चला कि शराब बिक्री हेतु मोटर सायकल क्रमांक CG 07 एल.एल. 6616 से रामस्नेही बांधे ऊर्फ मोजू ग्राम रवेली थाना चंदनू को दिनांक 14 नवंबर 2026 को छोड़ना बताये। प्रकरण में आरोपी संजय गेण्ड्रे पिता भोलाराम गेण्ड्रे उम्र 27 वर्ष निवासी कुरा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के कब्जे से अवैध रूप से शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 07 एल.एल. 6616 कीमती करीब 15000 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, थाना प्रभारी चंदनू प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, आरक्षक भीखम ठाकुर, भुषण राजपूत, राजतिलक हिरवानी सहित थाना चंदनू के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522
0 टिप्पणियाँ