संविधान दिवस पर एसपी त्रिलोक बंसल के नेतृत्व में कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन

एसडीओपी कार्यालय, रक्षित केन्द्र, अजाक एवं महिला सेल सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी परिसरों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया उद्देशिका का वाचन 
बेमेतरा 26 नवंबर 2026 - संविधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को पुलिस कार्यालय बेमेतरा परिसर में पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में पदस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। 
       इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन करते हुए भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया। साथ ही व्यक्ति की गरिमा एवं राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। 
    संविधान दिवस के इस आयोजन के माध्यम से भारतीय संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं मौलिक सिद्धांतों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए सभी ने संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। 

जिलें के सभी कार्यालयों, थाना एवं चौकियों में हुआ भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन 
संविधान दिवस के अवसर पर आज दिनांक 26 नवंबर 2026 को जिला बेमेतरा पुलिस के अंतर्गत एसडीओपी कार्यालय बेमेतरा एवं बेरला, कंट्रोल रूम, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, महिला सेल, थाना अजाक, रक्षित केन्द्र बेमेतरा सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी परिसरों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया। 
        इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का वाचन करते हुए भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता सुनिश्चित करने के संकल्प को दोहराया। 
     साथ ही सभी नागरिकों में व्यक्ति की गरिमा तथा राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहने का संदेश दिया गया। 
       संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इस सामूहिक वाचन के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के मूल आदर्शों, मूल्यों एवं लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस दौरान संबंधित कार्यालयों एवं विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 




By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ