रन फॉर यूनिटी (दौड़) साजा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, नगरवासी
बेमेतरा 31 अक्टुबर 2026 - राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में थाना साजा स्टाफ द्वारा "राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर एकता, अखंडता और भाईचारे का के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने हेतु प्रतीक रन फॉर यूनिटी (दौड़) का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
रन फॉर यूनिटी (दौड़) आज 31 अक्टूबर 2026 को प्रात: 07:30 बजे से थाना साजा प्रभारी निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा एवं स्टाफ द्वारा किया गया। इस दौरान थाना साजा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू, साजा मंडल अध्यक्ष बुलाक साहू, विधायक प्रतिनिधी नेतराम साहू, नगर पंचायत साजा अध्यक्ष हिमांशु वर्मा, विधायक प्रतिनिधि मदन देवांगन, वरिष्ठ जन प्रतिनिधी त्रिलोकी साहू, उप निरीक्षक असीम किर्तनिया, प्रधान आरक्षक दुर्गेश तिवारी, शिवराज सिंह, आरक्षक रामानुज जायसवाल, मोती जायसवाल, बिरेन्द्र चंद्रवंशी, छन्नू टंडन तथा वरिष्ठ जन प्रतिनिधियों सहित छात्र-छात्राएं, शिक्षक/शिक्षिकाएं, युवा, पुलिस बल, समाज सेवी, तथा आम नागरिक उत्साह पूर्वक बढ-चढ कर हिस्सा लिया।
रन फॉर यूनिटी (दौड़) आज 31 अक्टूबर 2026 को प्रात: 07:30 बजे साजा मुख्यालय के पुराना बस स्टैण्ड से प्रारंभ की गई। दौड़ का मार्ग - साजा मुख्यालय के पुराना बस स्टैण्ड से अवंतीबाई चौक, रेस्ट हाऊस चौक, महामाया चौक होते हुए वापस थाना साजा परिसर बेमेतरा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि “इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के अद्वितीय योगदान को याद करना ही नहीं, बल्कि उनके राष्ट्र एकीकरण के विजन को आत्मसात करना भी है। जिस अखंड भारत का सपना सरदार पटेल ने देखा था, उसे आज की युवा पीढ़ी इस एकता दौड़ के माध्यम से सजीव कर रही है। उनके आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बने हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता, देशभक्ति और सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत करेगा।
जनप्रतिनिधियों, अधिकारी एवं कर्मचारी, छात्र-छात्राएं, शिक्षक/शिक्षिकाएं, युवा, पुलिस बल, समाज सेवी, तथा आम नागरिको ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा की रक्षा हेतु संकल्प लिया।
बेमेतरा पुलिस द्वारा आयोजित यह रन फॉर यूनिटी (दौड़) समाज में आपसी सहयोग, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देने के उद्देश्य से किया गया।
By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522
0 टिप्पणियाँ