आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में आशीष छाबड़ा हुए शामिल
बेमेतरा 07 नवंबर 2026 - विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत भिंभौरी में धनतेरस एवं दीपावली महोत्सव के पावन अवसर पर अजूबा एकता जन कल्याण समिति एवं समस्त नगरवासियों के तत्वावधान में राज्य स्तरीय भव्य डांस एवं सुवा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिभागी कलाकारों ने अपनी शानदार एवं मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला सुवा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। सुवा नृत्य के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत की अनुपम झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोककला और सांस्कृतिक परंपराएं हमारी पहचान एवं गौरव हैं। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने के साथ-साथ स्थानीय एवं ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी कला प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। विशेष रूप से हमारी बहनों द्वारा सुवा नृत्य जैसी पारंपरिक लोककलाओं को संरक्षित एवं आगे बढ़ाने का प्रयास अत्यंत सराहनीय है। युवा पीढ़ी को भी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।
उन्होंने इस भव्य एवं सफल आयोजन के लिए अजूबा एकता जन कल्याण समिति के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों, आयोजकों एवं नगर पंचायत भिंभौरी के समस्त नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा सभी प्रतिभागी कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विवेक राजपूत, एमडी धीवर, संदीप परगनिहा, चंद्र विजय धीवर, नरेंद्र धीवर, देवसिंह साहू, महाराज दिन धीवर, चेतन बंजारे, निहाल परगनिहा, गोलू वर्मा, श्याम वर्मा, मोहित साहू, राजेंद्र वर्मा, प्रकाश यादव, दुर्गेश साहू, अरुण वर्मा, राजीव साहू, रमेश पाटिल, उत्तम देवांगन सहित आयोजन समिति के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522
0 टिप्पणियाँ