छत्तीसगढ़ राज स्थापना दिवस पर महतारी अगना, गब्दा-पिरदा, खुड़मुडी में हुआ भव्य आयोजन

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं छत्तीसगढ़िया समाज के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम 
बेमेतरा 01 नवंबर 2026 - छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर आज 01 नवंबर 2026 को बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक में महतारी अगना, गब्दा-पिरदा, खुड़मुडी में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना एवं छत्तीसगढ़िया समाज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
     इस अवसर पर जम्मो छत्तीसगढ़िया समाज के लोग एकजुट होकर छत्तीसगढ़ महतारी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना किए एवं महा-आरती उतारी। पूरा परिसर "जय छत्तीसगढ़ महतारी" के जयकारा से गूंज उठा। 
   कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपनी माटी, संस्कृति, परंपरा, बोली-भाखा एवं छत्तीसगढ़िया अस्मिता के मान-सम्मान को बनाए रखने का संदेश दिया। छत्तीसगढ़िया मन के हक, अधिकार और स्वाभिमान के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया। 
   कार्यक्रम के अंत में सभी को मिठाई बांटी गई और छत्तीसगढ़ राज सिरजन दिवस की "सबो झन ला अब्बड़ अकन बधाई" दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित रहें सदस्य 
जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी बेरला खण्ड अध्यक्ष धनंजय निषाद, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र निषाद, प्रदीप निषाद, संजू परगनिया सरपंच पिरदा, चंद्रिका निषाद (गांव प्रमुख), मोहन निषाद, बंसी मोहन, जनक निषाद, धनसिंह निषाद, नरेश निषाद, बाबा निषाद, नीलकंठ निषाद, हरि निषाद, मुन्ना निषाद, पोषन निषाद, जीवन साहू सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। 




By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ