बेमेतरा 15 नवंबर 2026 - जिलें के थान खम्हरिया तहसील के सेवा सहकारी समिति थान खमरिया में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। पहले दिन उमरावनगर के 1 किसान अगराहित साहू का 140 बोरा 56 क्वि (राशि 137592 रु) की धान की खरीदी किया गया।
धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर ओम प्रकाश जोशी, चंदन अग्रवाल, राजेश ठाकुर, जगदीश वैष्णव, चेतन सिन्हा, चन्द्रशेखर राजपूत आदर्श जोशी, प्रहलाद बैस, राजेश साहु, सरपंच हरदत साहु, किसान अगराहित साहु, समिति प्रबंधक आशीष राजपूत, समिति के कर्मचारी, नोडल अधिकारी सुमित चौरसिया, जिला नोडल अधिकारी सेन उपस्थित रहे।
By - Bemetara Halachal (बेमेतरा हलचल) प्रमोद गुप्ता - 8959681096, 9424124522
0 टिप्पणियाँ