बेमेतरा 15 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव के मार्गदर्शन में 14 अक्टूबर 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा, पुलिस चौकी देवरबीजा के मालखाना में सुरक्षित रखे गए वर्ष 2023 से 2025 तक के निराकृत 17 मर्ग प्रकरणों के बिसरा का एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का की उपस्थिति में नियमानुसार नष्टीकरण किया गया।
उक्त कार्रवाई निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया का पालन करते हुए संपन्न की गई। इस दौरान थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, चौकी प्रभारी देवरबीजा प्रशिक्षु उप निरीक्षक ईश्वरी कुमारी डूप्ले, सहायक उप निरीक्षक दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक नंदलाल चतुर्वेदी सहित चौकी देवरबीजा एवं थाना बेमेतरा के कई पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ