सभी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि शासन की योजनाओं का एकीकृत लाभ मिल सकें किसानों को - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई

कलेक्टर ने ली कृषि समूह की बैठक, किसानों की आय में वृद्धि करने के उद्देश्य से कार्य योजना बनाने के निर्देश 
बेमेतरा 27 अक्टूबर 2026 - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में गत दिवस कृषि एवं समवर्गीय विभागों की समीक्षा बैठक ली। 
      कलेक्टर ने बैठक में खरीफ वर्ष 2026 की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ आगामी रबी वर्ष 2026-27 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। 

उत्पादन के आंकड़ों का सही संकलन कर करें प्रतिवेदन तैयार 
बैठक में कलेक्टर ने खरीफ सीजन के दौरान संचालित विभिन्न गतिविधियों खाद-बीज वितरण, फसल बीमा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फसल कटाई प्रयोग एवं किसानों को दी जा रही तकनीकी सलाह की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों की कटाई अंतिम चरण में है, ऐसे में उत्पादन के आंकड़ों का सही संकलन कर प्रतिवेदन तैयार किया जाए। 

रबी सीजन को लेकर दिए निर्देश 
आगामी रबी सीजन 2026-27 को लेकर कलेक्टर ने विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि रबी फसलों जैसे गेहूं, चना, सरसों, मटर एवं सब्जी वर्गीय फसलों के लिए आवश्यक उन्नत बीज, उर्वरक एवं दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सहकारी समितियों एवं निजी विक्रेताओं के पास सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर कालाबाजारी न हो। 
       रबी के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप रकबा विस्तार किया जाए। विशेषकर दलहन-तिलहन फसलों को बढ़ावा देने हेतु किसानों को प्रोत्साहित किया जाए। 
    कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रबी बुवाई से पूर्व गांव-गांव में किसान चौपाल लगाकर किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, जल प्रबंधन एवं जैविक खेती के प्रति जागरूक किया जाए।

योजनाओं का लाभ किसान तक पहुंचाने के निर्देश 
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, उद्यानिकी एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के पात्र किसान तक पहुंचाने निर्देशित की। 

सभी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि शासन की योजनाओं का एकीकृत लाभ किसानों को मिल सके 
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभाग समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से कार्य करें। कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, सहकारिता एवं कृषि अभियांत्रिकी विभाग आपस में बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि शासन की योजनाओं का एकीकृत लाभ किसानों को मिल सके। 

कृषि, उद्यानिकी, पशु, मत्स्य के अधिकारी रहे उपस्थित 
बैठक में उप संचालक कृषि, जिला उद्यानिकी अधिकारी, उप संचालक पशु चिकित्सा, जिला मत्स्य अधिकारी, सहायक संचालक सहकारिता सहित कृषि एवं समवर्गीय विभागों के सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ