पंचमी पर विधायक दीपेश साहू ने मां सिद्धि एवं मां चंडी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

शारदीय नवरात्रि पर क्षेत्र के संडी एवं बैजलपुर में विधायक ने किया माता का दर्शन 
बेमेतरा 16 अक्टूबर 2026 - शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर पंचमी तिथि के शुभ अवसर पर बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीपेश साहू ने संडी स्थित सुप्रसिद्ध मां सिद्धि माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम बैजलपुर स्थित मां चंडी माता मंदिर में भी दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। विधायक ने समस्त क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 
    इस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि शारदीय नवरात्रि शक्ति, भक्ति, आस्था और साधना का पावन पर्व है। मां दुर्गा की आराधना हमें सत्य, धर्म, सेवा, त्याग और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। मां जगदंबा की कृपा से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलती है। 
      उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें नारी शक्ति के सम्मान, समाज में सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। मां दुर्गा के नौ स्वरूप हमें जीवन में साहस, संयम, करुणा और धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। यह पर्व केवल पूजा-अर्चना का ही नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, सेवा और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का भी अवसर है। 
      विधायक श्री साहू ने माता रानी से प्रार्थना की कि मां जगदंबा की कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे, प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए तथा छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद और जनता के स्नेह से जनसेवा के संकल्प को निरंतर मजबूती मिलती है।
     इस दौरान मंडल अध्यक्ष एवं संडी सरपंच सेवाराम साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष छोटूराम साहू, रोहित साहू, रामकुमार साहू, मंदिर समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ