अछोली (बेरला) में बड़ी धूमधाम से मनाया विजय दशमी का पर्व

आयोजन में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, शिवसेना प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान सहित अन्य हुए शामिल 
बेमेतरा 24 अक्टूबर 2026 - बेमेतरा विधानसभा में बेरला ब्लॉक के ग्राम अछोली में विजयदशमी दशहरा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासी व आसपास ग्रामीण क्षेत्रो से ग्रामवासी व श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई, जिसमें पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंग गया। शिवसेना छग प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान ने कहा कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक सहभागिता भी देखने को मिली। 
कार्यक्रम में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, शिवसेना प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान, जय नारायण प्रतिनिधि सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, शिवसेना प्रदेश महासचिव दाऊ राम चौहान का समिति द्वारा सह सम्मान से स्वागत करते हुए पुष्पहार भेंट किया। 
आयोजन समिति में उदय राम, भारत साहू, मोहन चौहान, उत्तम निषाद सहित समिति के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में शामिल दशरथ साहू, लोमेश सेन, चंद्र कुमार सोनवानी, खेलन साहू, श्रवण कुमार गेंडरे, रामायण साहू, खेलन साहू, की उपस्थिति में रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम पायल साहू लोक कला मंच कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ