पशु तस्करी - गौवंश को परिवहन कर कत्लखाना ले जाते तस्करों को गौसेवकों व बजरंग दल ने पकड़ किया पुलिस के हवाले
एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर चौकी देवरबीजा पुलिस टीम की गौवंश तस्करी पर सख्त कार्यवाही
बेमेतरा 11 अक्टूबर 2026 - प्रार्थी दुर्गेश पटेल उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम कातलबोड़ पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा द्वारा दिनांक 09.10.2026 को लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 08.10.2026 को दोपहर लगभग 03 बजे वह अपने निजी कार्य से देवरबीजा आया हुआ था। इसी दौरान बेरला से साजा की ओर 02 भैंस एवं 11 पड़वा को मारते-पीटते हुए पैदल ले जाते कुछ व्यक्तियों को देखकर उसने उन्हें देवरबीजा में रोककर मवेशियों के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ के दौरान संबंधित व्यक्तियों के पास मवेशियों के परिवहन अथवा स्वामित्व के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।
पूछताछ में अपना नाम बुधारु पटेल, रामप्रसाद पाटिल, बंशीलाल पटेल एवं धनसाय बताया, जो ग्राम भेलवाटोला एवं अगरवारा थाना बिरसा जिला बालाघाट, मध्यप्रदेश के निवासी हैं। इनके द्वारा मवेशियों को बिना चारा-पानी के क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए पैदल मध्यप्रदेश के बालाघाट की ओर लेकर जा रहे थे।
प्रार्थी की लिखित रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी देवरबीजा प्रशिक्षु उप निरीक्षक ईश्वरी कुमारी डुप्ले, सहायक उप निरीक्षक दीनानाथ सिन्हा को अपराध विवेचना हेतु चौकी स्टाफ के साथ लगाया गया।
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी बुधारू राम कावडे, बंशीलाल पटेल, रामप्रसाद पाटिल तीनों निवासी ग्राम भेलवाटोला, थाना रेंगाखार कला जिला कबीरधाम एवं धनसाय पटेल निवासी आगरवारा रघोली पुलिस चौकी साल्हेटेकरी थाना बिरसा जिला बालाघाट (म.प्र.) से उपरोक्त घटना के संबंध में पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया।
प्रकरण में आरोपियों से 13 नग गौवंश कुल जुमला कीमती लगभग 260000 रूपये को जप्त किया गया।
आरोपी 01.बुधारू राम कावडे पिता जलसिंह कावडे उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भेलवाटोला थाना रेंगाखार कला जिला कबीरधाम, 02. बंशीलाल पटेल पिता सनपत सिंह पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी भेलवाटोला थाना रेंगाखार कला जिला कबीरधाम, 03. रामप्रसाद पाटिल पिता गोवर्धन पाटिल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भेलवाटोला थाना रेंगाखार कला जिला कबीरधाम, 04. धनसाय पटेल पिता स्व. राम पटेल उम्र 65 वर्ष निवासी आगरवारा रघोली पुलिस चौकी साल्हेटेकरी थाना बिरसा जिला बालाघाट (म.प्र.) को दिनांक 10.10.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी प्रशिक्षु उप निरीक्षक ईश्वरी कुमारी डूप्ले, सहायक उप निरीक्षक दीनानाथ सिन्हा, प्रधान आरक्षक अवधेश सिंह, विजय साहू, नंदलाल चतुर्वेदी, आरक्षक छोटूराम टेम्बुकर, मुकेश सिंह राजपूत, रोशन वर्मा, मुकेश चंद्रवंशी, रवि साहू, सबित गोयल सहित चौकी देवरबीजा के समस्त स्टाफ व गौवंश सेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ