नशे में गाड़ी चलाने पर 07 प्रकरण में 70000 रु एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर 16 वाहन चालकों से ली गई 6400 रु समन शुल्क

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर आगामी त्योहारों के मद्देनजर वाहनों की सघन व ब्रेथ एनालाइजर से की जा रही जांच 
बेमेतरा 23 अक्टूबर 2026 - आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का तथा एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा जिले में अपराधों की रोकथाम, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।  
      आज 22 अक्टूबर 2026 को यातायात बेमेतरा में 16 चालान में 16 वाहन चालको, कुल 16 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें प्रकरण घातक स्थिति में वाहन खडी करना, मौके पर कागजात पेश नहीं करना एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 16 प्रकरण में 6400 रूपये समन शुल्क लिया गया तथा शराब पीकर नशे के हालत में गाड़ी चलाने पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 07 वाहन चालकों के विरुद्ध 07 प्रकरण माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां 07 वाहन चालको के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम, की धारा 185 के तहत कार्यवाही की गई है। 07 प्रकरण में 70000 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि जहीर खान सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे। 
      यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो ने बताया कि शराब पीकर नशे की हालत में गाड़ी चलाने पर वाहन चालको के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है और कुछ मामलों में आवश्यकतानुसार वाहन जब्त किए जा रहे हैं। इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और यात्रियों की जान बचाना है, क्योंकि नशे के हालत में वाहन चलाना सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण है। आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है। 

अपील - यातायात बेमेतरा ने आम नागरिकों से अपील की है कि दो पहिया वाहन हो या चारपहिया वाहन या उससे बडी वाहन हो कोई भी गाडी को सीमित गति से चलाया जाय ताकि कोई घटना घटने के पहले ही वाहन को नियंत्रित किया जा सके और घटना को टाला जाये, साथ ही नशे की हालत में वाहन न चलाने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी न चलने और हेलमेट का उपयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ