बेमेतरा 18 अक्टूबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 17 अक्टूबर 2026 को थाना चंदनू पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम रवेली सोनवानी घर के पास आम जगह पर कुछ जुआड़ी रूपये पैसे का दांव लगाकर हारजीत का जुआ खेल रहे हैं की सुचना पर थाना चंदनू पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर ग्राम रवेली सोनवानी घर के पास में रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 05 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें थाना चंदनू में 01 प्रकरण दर्ज कर 05 जुआडियों 01. रविन्द्र कोशले पिता गोविंदा कोशले उम्र 50 वर्ष, 02. अमोल महिलांग पिता रामकुमार महिलांग उम्र 35 वर्ष, 03. सत्य नारायण सोनवानी पिता ज्ञान चंद सोनवानी उम्र 37 वर्ष, 04. प्रदीप बांधे पिता शंकर बांधे उम्र 36 वर्ष, 05. अशोक कोशले पिता गोफेलाल उम्र 50 वर्ष, सभी निवासी रवेली थाना चंदनू तिजा बेमेतरा के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 8500 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, थाना प्रभारी चंदनू प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, प्रधान आरक्षक सुखेलाल बंजारे, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, सुनील साहू सहित थाना चंदनू के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ