थान खम्हरिया नगर के मुख्य मार्ग पर बने गड्ढे दे रही दुर्घटना को निमंत्रण

रिपेयरिंग व पेचवर्क के नाम पर विभाग करता है प्रति वर्ष करोड़ों खर्च, फिर भी ढंग से नही कर पा रही है सुधार  

तीन बार मरम्मत के बाद भी नही सुधरी खम्हरिया से साजा की ओर वाली सङक 
बेमेतरा 15 सितंबर 2026 - जिलें के थान खम्हरिया नगर के मुख्य मार्ग सहित तहसील क्षेत्र के अधिकांश ग्रामो को जोङने वाली सङको पर बने बङे बङे गड्ढे बयां कर रही है कि लोक निर्माण विभाग बरसात पूर्व मरम्मत करने मे कितनी लापवाही बरतती है। अब बरसात के दिनो मे बने गड्ढों मे भरे पानी से लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे है। वही आवागमन मे नागरीक व ग्रामीणो को अनेक परेशानीयो का सामना करना पङ रहा है। मगर साजा लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी व उप अभियंता दौरा कर सङको का जायजा लेने तक नही पहूंच पा रहे है। 

तीन बार मरम्मत, फिर भी हाल वहीं 
तीन बार सङक का मरम्मत किया गया, इसके बावजूद हालत नही सुधरी और आज गढ्ढो से नागरीक परेशान है। दूसरी ओर विभाग बरसात पूर्व सङको की मरम्मत कार्य भी नही करा पायी जिससे गढ्ढे और भी गहरे होते चले जा रहे है। 

अनेक स्वीकृत कार्य आज तक प्रारंभ नही 
इधर शासन से स्वीकृत अनेक कार्य भी आज तक प्रारंभ नही किया जा सका है। नगर के मुख्य मार्ग त्रिमूर्ति चौक से बायपास चौक, शीतला चौक बेमेतरा मार्ग झंडा चौक, भारत माता चौक तथा नया बस स्टैण्ड जाने वाली मार्गो मे बने गढ्ढो से लोग परेशान है। यही हाल प्रधानमंत्री ग्राम सङक योजना का है मुख्य मार्ग को जोङने वाली सङको का बूरा हाल है।टगर पंचायत क्षेत्र के अंदूरूनी भाग के सङको की हालत तो सुधर रही है परंतु मुख्य मार्ग की खराब स्थिति ने नगर की तस्वीर ही बदलकर लख दी है। 

क्षेत्र की लगभग सभी सड़कों की हालत 
गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग साजा अंतर्गत नगर पंचायत थान खम्हरिया के मुख्य मार्ग साजा रोड त्रिमूर्ति चौक के ब्रेकर के पास, शीतला चौक,भारतमाता चौक, बेमेतरा रोड गुवारा मुख्य मार्ग से श्यामपुरकांपा, हाङाहुली मुख्य मार्ग से साजन, खपरी मुख्य मार्ग से पलेनी चीजगांव, थान खम्हरिया-कारेसरा मुख्य मार्ग से भुसंडी, थान खम्हरिया कारेसरा मुख्य मार्ग पतोरा मोङ से डगनिया, कारेसरा मुख्य मार्ग से कंदई हरदास, खाती मुख्य मार्ग से गाङाघाट, अकोला मुख्य मार्ग से घिवरी, खैरझिटीकला मुख्य मार्ग से हरदास, पदमी, पदूमसरा तथा खपरी मुख्य मार्ग से ढेकापुर जैसे अनेक सङको की हालत आज भी बद से बदतर स्थिति पर है, जिसकी मरम्मत संधारण करने की आवश्यकता है। केवल थान खम्हरिया तहसील क्षेत्र के कुछ गांवो की कहानी है और पूरी साजा अनुविभाग मे सङको की हालत खराब हो चला है। लोक निर्माण विभाग की सङको की हालतो पर विभाग के कार्यपालन अभियंता, अनुविभागीय अधिकारी तथा उप अभियंता तक सूध नही ले पा रहे है, जिससे नागरीक व ग्रामीणो मे आक्रोश देखा गया है।

जनप्रतिनिधि व विपक्ष भी जिम्मेदार 
नगर के मुख्य मार्ग पर बने गड्ढो का एक माह के अंदर तीन बार मरम्मत किया था, फिर भी हालत जस का तस बना हूआ है, इन हालातो के लिए नगर के जनप्रतिनिधि काफी हद तक जिम्मेदार है जबकि कमजोर विपक्ष भी समस्या के लिए जवाबदेही है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ