कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत हैं हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता - जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा

आनंदगांव मंडल कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

जिलाध्यक्ष संग कार्यकर्ताओं का संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन 
बेमेतरा 31 अगस्त 2026 - छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार, जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला के तत्वावधान में आनंदगांव मंडल कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आनंदगांव मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, ग्राम पंचायत अध्यक्षगण, बूथ अध्यक्षगण एवं कांग्रेस के सम्माननीय साथीगण उपस्थित रहे। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। 

संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन 
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा पार्टी की आगामी गतिविधियों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने तथा कांग्रेस की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। 

कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत है हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता 
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर सक्रियता के साथ कार्य करें और आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं। 

बैठक में रहीं उपस्थिति 
इस अवसर पर रवि परगनिहा, विवेक राजपूत, तोरण नायक, शुभम वर्मा, ललित विश्वकर्मा, लोकनाथ यादव, राजेश नायक, रामसिंग वर्मा, राधे श्याम बंजारे, राजकुमार बंजारे, जितेंद्र जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ