एसपी के निर्देश पर सायबर सेल एवं नांदघाट पुलिस टीम की अवैध शराब बिक्री व परिवहन में संयुक्त कार्यवाही
बेमेतरा 10 सितंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा एवं थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, साइबर सेल व थाना नांदघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी के कब्जे से 50 पौवा देशी मशाला शराब (9000ml) कीमती करीबन 5000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती करीब 30000 रूपये कुल जुमला लगभग 35000 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
09 सितम्बर 2026 को थाना नांदघाट पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम टेमरी से टोहडी मार्ग की ओर एक व्यक्ति मोटर सायकल में अवैध शराब रखकर परिवहन करते हुए जा रहा हैं की सूचना के अधार पर थाना नांदघाट एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अवैध शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना नांदघाट में 01 प्रकरण में 01 आरोपी लिलेश शर्मा पिता संतोष शर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी केशला थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से 50 पौवा देशी मशाला शराब (9000ml) कुल कीमती करीबन 5000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 22 ए.एफ 7663 कीमती करीब 30000 रूपये, कुल जुमला लगभग 35000 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ईश्वरी कुमारी डुप्ले, प्रधान आरक्षक खुलेश्वर गायकवाड, सायबर सेल बेमेतरा से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, जयकिशन साहू, थाना नांदघाट से आरक्षक प्रताप सिंह यादव, आकाश सिंह, मिथुन चंद्रवंशी सहित सायबर सेल एवं थाना नांदघाट के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ