एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर थाना दाढी पुलिस टीम की अवैध शराब पर कार्यवाही
बेमेतरा 31 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में 30 अगस्त 2026 को थाना दाढी पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर से सूचना पर ग्राम दाढी से लालपुर मेन रोड पुल के पास में एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब रखकर मोटर सायकल में परिवहन करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना दाढी में 01 प्रकरण में 01 आरोपी धनंजय चंद्राकर पिता रामजी चंद्राकर उम्र 27 वर्ष निवासी कृतबांधा थाना पिपरिया जिला कबीरधाम के कब्जे से 20 पौवा देशी प्लेन शराब (3600ml) कीमती 1600 रूपये व प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती करीबन 50000 रूपये, कुल जुमला लगभग 51600 रूपये जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्रवाई में थाना दाढी से सहायक उप निरीक्षक रामकुमार दिवाकर, आरक्षक रतन श्रीवास सहित थाना दाढी के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ