बारगांव स्कूल में 25 से 31 अगस्त तक मनाया जाएगा संस्कृत सप्ताह
बेमेतरा 26 अगस्त 2026 - बेमेतरा जिलें के बेरला ब्लाक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव में 25 अगस्त से 31 अगस्त तक संस्कृत सप्ताह मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में छात्रों सहित शिक्षक भी सहभागिता दिखा रहे हैं। जिसकी शुरुआत 25 अगस्त से किया गया। कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
संस्कृत केवल भाषा नहीं भारत की ज्ञान परंपरा का जीवन आधार
प्रथम दिवस बच्चों को संस्कृत का महत्व बताते हुए प्राचार्य श्याम सिंह ने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं भारत की ज्ञान परंपरा का जीवन आधार हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए व्याख्याता संस्कृत डीआर साहू ने कहा कि आने वाले समय में संस्कृत ज्ञान भाषा बने इसके लिए कार्यरत है। संस्कृत साहित्य में विश्व कल्याण की भावना प्रमुख रूप से दिखाई देती है। संस्कृत को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार संवाद और दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।
कार्यक्रम में रहीं उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्याख्याता देवघर कुमार देवांगन, श्याम सुंदर साहू, हिमाचल प्रसाद साहू, संजय बन्छोर, हरीश साहू, भीष्म देव साहू, डीजी रानी साहू, पूर्णिमा साहू, तुलसी साहू, गुमान यादव, भूपेश सिंहा ने भी सहभागिता दी। कार्यक्रम को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
0 टिप्पणियाँ