बेमेतरा कवर्धा बाईपास में एक कोचिए दिनेश घृतलहरे बालसमुंद से 10 पौवा एवं बिक्री रकम 1200 रु जप्त

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस की अवैध शराब बिक्री पर कार्यवाही 

थाना बेमेतरा, परपोडी, नांदघाट एवं चौकी देवरबीजा, खण्डसरा में 10 आरोपियों के विरूद्ध की गई आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही  
बेमेतरा 27 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 

एक कोचिए से 10 पौवा एवं बिक्री रकम 1200 रु जप्त 
इसी क्रम में 26 अगस्त 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर से सूचना पर बेमेतरा कवर्धा बाईपास रोड नवनिर्मित बंद ढाबा के पास एक आरोपी को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
        जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी दिनेश घृतलहरे पिता महेश्वर घृतलहरे उम्र 26 वर्ष निवासी बालसमुंद थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 10 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब (1800ml) कुल कीमती 1000 रूपये, शराब बिक्री का नगदी रकम 1200 रूपये, कुल जुमला रकम 2200 रूपये को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 

आम जगह पर शराब पीने व पिलाने पर 9 लोगों पर कार्यवाही 
इसी क्रम में 26 अगस्त 2026 को थाना बेमेतरा, परपोडी, नांदघाट एवं चौकी देवरबीजा, खण्डसरा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिने की सुविधा उपलब्ध कराने का 09 प्रकरण में 09 आरोपी 01. हुलास जंघेल उम्र 31 वर्ष निवासी खैरी थाना साजा, 02. आयुष साहू उम्र 19 वर्ष निवासी भटगांव थाना परपोडी, 03. जीवन टंडन उम्र 40 वर्ष निवासी टेमरी थाना नांदघाट, 04. भवानी यादव उम्र 28 वर्ष निवासी करहुल थाना सिमगा जिला बलौदाबाजार, 05. गणेश राजपूत उम्र 27 वर्ष निवासी बेमेतरा, 06. पूनम यदू उम्र 23 वर्ष निवासी झाल थाना व जिला बेमेतरा, 07. शुभम वर्मा उम्र 23 वर्ष निवासी कंतेली थाना बेमेतरा, 08. मनोज सिंह राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी बेमेतरा, 09. कृष्णा निषाद उम्र 37 वर्ष निवासी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। 

   उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी परपोडी निरीक्षक अजय सोनकर, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, चौकी प्रभारी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सूरज कुमार जांगडे, सुरेन्द्र साहू, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, मोहन साहू, पुरूषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, खुलेश्वर गायकवाड, रघुराज यदु, भूषण ठाकुर आरक्षक शिव कुमार सेन सहित थाना बेमेतरा, परपोडी, नांदघाट एवं चौकी देवरबीजा, खण्डसरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ