रक्षाबंधन पर जिला जेल बेमेतरा में दिखा भाई-बहन के अटूट प्रेम का भावुक दृश्य

जेल अधीक्षक के निर्देश पर पर्व के लिए जिला जेल में की गई विशेष व्यवस्थाएं 
बेमेतरा 28 अगस्त 2026 - रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला जेल बेमेतरा में भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला। 

कैदी भाईयों को राखी बांधने पहुंची बहनें 
जेल में निरुद्ध अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें बड़ी संख्या में पहुंचीं। बहनों ने अपने बंदी भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, माथे पर तिलक लगाया और उनके सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कई आंखें नम भी हुईं। 

जेल प्रशासन द्वारा की गई विशेष व्यवस्थाएं  
इस अवसर पर जेल अधीक्षक के निर्देशन में जेल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। बहनों के लिए बैठने, सुरक्षा और सुगमता से राखी बंधवाने की पूरी व्यवस्था की गई थी, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हो सका। 
पवित्र रिश्ता और प्रेम का संदेश 
यह आयोजन सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि इस बात का संदेश था कि परिस्थिति कोई भी हो, भाई-बहन का पवित्र रिश्ता और प्रेम हमेशा अटूट रहता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ