बेमेतरा 28 अगस्त 2026 - रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाजयुमो नेता दाऊ नितेश सोनी ने बहनों से राखी बंधवाकर हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाया। इस अवसर पर बहनों ने राखी बांधकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
दाऊ ने कहा बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए सदैव उनके साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया व स्नेह उपहार भेंट किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में बहनों एवं शुभचिंतकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाई-बहन के प्रेम और आत्मीयता का भाव देखने को मिला।
0 टिप्पणियाँ