एसपी के निर्देश पर साइबर सेल एवं चौकी देवरबीजा पुलिस टीम ने आरोपियों से 1.924 किग्रा गांजा, 03 मोबाईल, परिहन में प्रयुक्त वाहन जप्त
बेमेतरा 14 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर तथा साइबर सेल व चौकी देवरबीजा की संयुक्त पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 28 हजार 860 रूपये से भी अधिक की 01 किलो 924 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं 03 नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती करीब 60000 रूपये, परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 04 QD 8168 कीमती करीबन 800000 रूपये, जुमला कीमती लगभग 888860 रूपये (8 लाख 88 हजार 860 रूपये) को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 को चौकी देवरबीजा पुलिस टीम को मुखबीर से सुचना मिला कि बेरला से रेवे होते हुए ग्राम खम्हरिया (एम) की ओर से एक सफेद रंग के वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यू डी 8168 में दो - तीन व्यक्ति बैठकर अवैध रूप से बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा रखकर आ रहा है की सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। वरिष्ट अधिकारियो के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर ग्राम खम्हरिया (एम) देवरबीजा से बेरला मेन रोड नांकाबंदी कर बेरला तरफ से आते उक्त वाहन को रोककर चेक करने पर आरोपी यामेश सिन्हा, योगेश साहू एवं राहुल साहू को वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यू डी 8168 में अवैध रूप से बिक्री हेतु मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते पकडा गया।
आरोपी 01. यामेश सिन्हा पिता ठाकुर राम सिन्हा उम्र 19 वर्ष निवासी बीजाभाठ थाना बेमेतरा, 02. योगेश साहू पिता राजेंद्र साहू उम्र 28 वर्ष निवासी कोबिया कॉलोनी थाना व जिला बेमेतरा, 03. राहुल साहू पिता सीताराम साहू उम्र 22 वर्ष निवासी खम्हरिया (एम), पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 01 किलो 924 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 28860 रूपये एवं 03 नग टच स्क्रीन मोबाईल कीमती करीब 60000 रूपये, परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रमांक CG 04 QD 8168 कीमती करीबन 800000 रूपये, जुमला कीमती लगभग 888860 रूपये (8 लाख 88 हजार 860 रूपये) को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया हैं। जिसमें अवैध मादक पदार्थ गांजा का 01 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपी के विरूद्ध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, साइबर सेल से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, जयकिशन साहू, मुकेश माहिरे, पुलिस चौकी देवरबीजा से प्रधान आरक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक रोशन वर्मा, सबीत गोयल, मुकेश चंद्रवंशी, छोटुराम टेम्बुकर एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।
समाज पर सकारात्मक प्रभाव : आरोपी पर कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों को अब बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने समाज में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
बेमेतरा पुलिस का संदेश : अब नहीं बख्शे जाएंगे अपराधी।”
0 टिप्पणियाँ