एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर सायबर सेल एवं थाना नवागढ पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही
बेमेतरा 14 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 13 अगस्त 2026 को थाना नवागढ पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति एक मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु लेकर शराब भट्ठी से ग्राम साल्हेघोरी की ओर जाने वाले है की सूचना के अधार पर पुलिस टीम द्वारा नवागढ से साल्हेघोरी रोड सडक पुल के पास नवागढ में आरोपी विक्रम अनंत एवं परमेश्वर अनंत को अवैध शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया।
जिसमें थाना नवागढ में 01 प्रकरण में 02 आरोपी 01. विक्रम अनंत पिता बिरबल अनंत उम्र 23 वर्ष, 02. परमेश्वर अनंत पिता गनपत अनंत उम्र 24 वर्ष निवासी साल्हेघोरी थाना नवागढ जिला बेमेतरा के कब्जे से 50 पौवा देशी प्लेन शराब (9000ml) कुल जुमला कीमती 4000 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 28 N 7098 कीमती करीब 40000 रूपये, कुल जुमला लगभग 44000 रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी नवागढ उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, सायबर सेल बेमेतरा से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, थाना नवागढ से प्रधान आरक्षक ओम प्रकाश मनहरे, आरक्षक राज आडिल, गजानंद पटेल सहित सायबर सेल एवं थाना नवागढ के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
0 टिप्पणियाँ