शिविर में 37 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु किया गया प्रमाणित
कलेक्टर के निर्देश व सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर स्कूली बच्चों के लिए विशेष शिविर का आयोजन
बेमेतरा 06 अगस्त 2026 - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार सीएमएचओ डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन पर एवं सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू व जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोग से दिनांक 05/08/2026 को जिला बेमेतरा के विकासखण्ड बेमेतरा के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विशेष सहायता प्राप्त बच्चों को चिन्हांकित कर जिला चिकित्सालय बेमेतरा लाया गया।
विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गहन परीक्षण
जिले के शारीरिक एवं मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों का विशेषज्ञ चिकित्सकों - Orthopedic Surgeon (हड्डी रोग विशेषज्ञ), नाक-कान-गला रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ (Pediatrician), नेत्र रोग विशेषज्ञ (Eye Surgeon), M.D. Medicine एवं सर्जन द्वारा गहन परीक्षण किया गया।
शिविर में 37 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु प्रमाणित
जिला अधिकारी द्वारा स्वयं उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया। इस शिविर के माध्यम से कुल 37 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु प्रमाणित किया गया।
अन्य सभी ब्लॉकों के बच्चों को भी लाभ
इस आयोजन के साथ ही इसी प्रकार सभी विकासखण्डों के अंतर्गत आने वाले बच्चों का भी आगामी दिवसों में परीक्षण कर प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा, जिससे जिले के सभी पात्र बच्चों को योजना का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर डॉ. बीएल राज नोडल अधिकारी, सिविल सर्जन डॉ लोकेश साहू, अस्पताल सलाहकार, RBSK टीम एवं सीएमएचओ,सिविल सर्जन कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ