एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध बेमेतरा पुलिस की कार्रवाई
बेमेतरा 24 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में जिले में सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध बेमेतरा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा आम जगहों पर धूम्रपान करने वालों की जांच कर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में 23 अगस्त 2026 को अभियान के दौरान थाना बेमेतरा में 25 प्रकरण, थाना खम्हरिया में 10 प्रकरण, थाना बेरला में 31 प्रकरण, थाना चंदनू में 10 प्रकरण तथा चौकी खंडसरा में 10 प्रकरण, इस प्रकार कुल 86 प्रकरणों में कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
दी गई समझाइश, कार्यवाही रहेगी जारी
बेमेतरा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान नहीं करने की समझाइश भी दी जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों के विरुद्ध आगे भी कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उद्देश्य व अपील
बेमेतरा पुलिस का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को धूम्रपान मुक्त एवं आमजन के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान न करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
0 टिप्पणियाँ