चंदनू में कोचिए अंजोर बंजारे से 10 पौवा शराब एवं बिक्री रकम 300 रु जप्त

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर बेमेतरा, नवागढ, चंदनू एवं देवरबीजा में 01 कोचिए व 04 लोगों पर आबकारी एक्ट में कार्यवाही 
बेमेतरा 30 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। 
      इसी क्रम में 29 अगस्त 2026 को थाना चंदनू पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना पर फूड पार्क शेड चंदनू के पास में 01 आरोपी को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 

कोचिए अंजोर बंजारे से 10 पौवा एवं बिक्री रकम 300 जप्त 
जिसमें थाना चंदनू में 01 प्रकरण में 01 आरोपी अंजोर बंजारे पिता देव बंजारे उम्र 47 वर्ष निवासी चंदनू थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से 10 पौवा देशी मसाला शराब (1800ml) कुल जुमला कीमती 1000 रूपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये, कुल जुमला लगभग 1300 रूपये को जप्त कर धारा 34 (1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 

आबकारी एक्ट में कार्यवाही  
इसी क्रम में 29 अगस्त 2026 को थाना बेमेतरा, नवागढ एवं चौकी देवरबीजा में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिने की सुविधा उपलब्ध कराने का 03 प्रकरण में 03 आरोपी 01. अमन कुर्रे उम्र 19 वर्ष निवासी संबलपुर चौकी संबलपुर, जिला बेमेतरा, 02. महेश साहू उम्र 34 वर्ष निवासी कठिया थाना व जिला बेमेतरा, 03. भुनेश्वर रावटे उम्र 49 वर्ष निवासी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं। 
        उक्त कार्रवाई में थाना बेमेतरा, नवागढ, चंदनू एवं चौकी देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ