02 कोचियों विनोद चक्रधारी बीजाभाठ तथा हरिचंद पारधी बोरसी से 41 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब एवं 620 रु बिक्री रकम किया जप्त

एसपी त्रिलोक बंसल के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री पर फरी व बोरसी में कार्यवाही, जिलें में कार्यवाही लगातार जारी 
बेमेतरा 11 अगस्त 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
     इसी क्रम में 10 अगस्त 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं पुलिस चौकी कंडरका पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम फरी प्रवेश द्वार गेट के पास एक व्यक्ति रोड किनारे एवं हरिचंद पारधी अपने घर के परछी में अवैध रूप से शराब रखकर अवैध धन लाभ अर्जित करने लोगों को शराब बिक्री कर रहा हैं की सूचना के अधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस एवं पुलिस चौकी कंडरका पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को अवैध शराब के साथ बिक्री करते पकड़ा गया। 
       जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा एवं चौकी कंडरका थाना बेरला में 02 प्रकरण में 02 आरोपी 01. विनोद कुमार चक्रधारी पिता रामसिंह चक्रधारी उम्र 21 वर्ष निवासी बीजाभाठ थाना व जिला बेमेतरा, 02. हरिचंद पारधी पिता स्वं. मोहन लाल पारधी उम्र 35 वर्ष निवासी बोरसी पुलिस चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से 41 पौवा देशी मशाला/अंग्रेजी शराब (7380ml) कुल जुमला कीमती 4420 रूपये एवं बिक्री रकम 620 रूपये, कुल जुमला रकम 5040 रूपये को जप्त कर धारा 34 (1) ख आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक डीएल सोना, सहायक उप निरीक्षक संतोष कुमार ध्रुर्वे, प्रधान आरक्षक गोपाल प्रसाद ध्रुव, आरक्षक इंद्रजीत पांण्डेय, मुरली मनोहर सोनी, प्रदीप कौशल सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ