संकुल प्राचार्य बारगांव श्याम सिंह ने किया सम्मान
बेमेतरा 04 जुलाई 2026 - बेमेतरा जिले के बेरला ब्लाक के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बारगांव में शनिवार को बाल पंचायत गठन किया गया। जिसमें शाला नायक प्रवीण और शाला नायिका के रूप में ओमिन का चयन किया गया।
साथ ही पुस्तकालय मंत्री तरुणी एवं भूमिका ध्रुव, अनुशासन मंत्री अलीशा, बागवानी मंत्री मुकेश, खेल मंत्री भूपेंद्र, सांस्कृतिक मंत्री तारिणी एवं रागिनी, मध्यान भोजन प्रभारी तनु, स्वच्छता मंत्री रोहिणी को बनाया गया। इनके साथ प्रत्येक कक्षा से साथी भी चुने गए।
बाल कैबिनेट में चयनित सभी छात्रों को संकुल प्राचार्य बारगाव श्याम सिंह के द्वारा गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। साथ ही स्कूल व पर्यावरण व समाज के प्रति हमारे जिम्मेदारियों को प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें बचपन से ही नेतृत्व करना आना चाहिए। एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाने की दिशा में कार्य करना है। हर बच्चे को एक पेड़ मां के नाम वृक्ष लगाना है और पर्यावरण को बचाना है। वन महोत्सव के अवसर पर वृक्ष लगाने एवं उसकी सुरक्षा करने के लिए शपथ ग्रहण भी करवाए गए।
बारगांव संकुल में 2011 से बाल पंचायत का गठन
संकुल समन्वयक सुरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि बारगांव संकुल में 2011 से ही विधिवत्त लोकतांत्रिक ढंग से बाल पंचायत का गठन प्रत्येक स्कूल में किया जा रहा है। हर स्कूल में बच्चों द्वारा बागवानी विकसित किया गया है, इसीलिए इस संकुल को हरियर संकुल के नाम से जाना जाता है। बच्चे पौधों का रोपण स्वयं करते हैं और साथ ही देखभाल भी करते हैं। स्कूल का रखरखाव, स्कूल में अनुशासन की व्यवस्था भी स्वयं बच्चों द्वारा किया जाता है, इससे शिक्षकों का काम कम हो जाता है और शिक्षक पढ़ाई में ज्यादा ध्यान दे पाते हैं।
गठन के पश्चात् सम्मान समारोह में बाल पंचायत प्रभारी भारती तिवारी, हेमलता परगनिया, सरोज यदू, सुनील वर्मा, भारत वर्मा, शंकर साहू, हेम सिंह साहू, गंगाधर दुबे, रामायण ध्रुव, चंद्र प्रकाश, संजय, संतोष कुमार, सृष्टि तिवारी, राजेश यादव, रेणुका वर्मा सहित शिक्षक उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ