नवागढ़ विधानसभा के ग्राम नांदल में आयोजन, राज्यपाल की ओर से मिला भेंट
बेमेतरा 05 जुलाई 2026 - बेमेतरा जिलें के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नांदल में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक विशाल और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शानदार आयोजन में स्थानीय समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका की ओर से एक विशेष सप्रेम भेंट और सम्मान मोमेंटो समिति को भेंट किया गया, जिसे बेमेतरा के जनसेवक शिवम तिवारी द्वारा समिति को सौंपा गया।
शिवम तिवारी ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक और सामाजिक आयोजन समाज में समरसता और सकारात्मकता का संचार करते हैं। उन्होंने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ दीं और आयोजक समिति के इस सफल प्रयास की सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही।
0 टिप्पणियाँ