वन नेशन-वन रिजर्वेशन में ओबीसी को आरक्षण, गणना एवं भूमि संरक्षण अधिनियम बनाने समाज की मांग
दुर्ग 30 जुलाई 2026 - ओबीसी महासभा प्रदेश इकाई छत्तीसगढ़ के आव्हान पर ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष दुर्ग भानु प्रताप यादव द्वारा वन नेशन-वन रिजर्वेशन के तहत ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने एवं राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी गणना करने एवं ओबीसी कृषि भूमि संरक्षण अधिनियम बनाने प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली एवं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर के नाम कलेक्टर दुर्ग को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
ज्ञापन प्रेषित करने वालों में जिला अध्यक्ष भानु प्रताप यादव के साथ यशवंत साहू, प्रशांत सोनी, धांसू देशमुख, संजय साहू, बसंत साहू आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ