बेमेतरा जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की मासिक बैठक संपन्न
बैठक में दिवंगतों को श्रद्धांजलि, नकटी ग्राम में घर तोड़ने को लेकर सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
बेमेतरा 06 जुलाई 2026 - प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के शुरुआत में ब्लॉक अध्यक्षों एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने 10 दिवसीय प्रशिक्षण से आने के दौरान साल एवं श्री फल से सम्मानित किया। साथ ही बैठक में पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे एवं नवागढ़ के पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित 10 दिवसीय जिला अध्यक्ष प्रशिक्षण शिविर में दिए गए निर्देशों एवं अनुभव को जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने सबके सामने साझा किया। वहां पर जो निर्देश दिए गए उसके पालन अनुसार संगठन को जमीनी स्तर तक ले जाने के लिए और साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ हर मुद्दे को लेकर मजबूती के साथ खड़ी होगी तथा बूथ स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से किसान, मजदूर, युवा और आम जनता परेशान है। कांग्रेस हर अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएगी और जनहित के मुद्दों पर चरणबद्ध आंदोलन करेगी। संगठन की असली ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से संवाद स्थापित करने तथा कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में ग्राम नकटी में 85 मकानों को तोड़े जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस द्वारा लगातार संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में खरीफ सीजन के दौरान जिले में खाद एवं बीज की कमी, बिजली की अघोषित कटौती तथा बिजली बिलों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया गया। इन मुद्दों पर किसानों और आम जनता के हित में आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर सहमति बनी।
जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने ब्लॉक कांग्रेस, मंडल कांग्रेस एवं बूथ कांग्रेस कमेटियों की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए नियमित बैठकें आयोजित करने, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करेगा।
बैठक में संगठनात्मक विषयों, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
साथ ही वरिष्ट कांग्रेसी स्व नवीन ताम्रकार एवं पंडवानी गायिका स्व तीजन बाई का शोक संवेदना व्यक्त किया गया। मंच संचालन मनोज शर्मा के द्वारा किया गया।
बैठक में मंगत साहू, प्रांजल तिवारी, प्रणीश चौबे, रवि परगनिहा, झम्मन बघेल, दिनेश पटेल, राजू साहू, विवेक राजपूत, मिथलेश वर्मा, ईश्वर वर्मा, देवेंद्र साहू, रोशन सिन्हा, गणेश राजपूत, रश्मि मिश्रा, रीता पांडे, सुमन गोस्वामी, संतोष वर्मा, ललित विश्वकर्मा, लुकेश वर्मा, बहल वर्मा, रवि रजक, सनत धर दिवान, अंजोर यदु, शकुन्तला साहू, सुरेश दुबे, रूबी सलूजा, हेमिन यादव, मोहित वर्मा, निलेश ठाकुर, अजय राज सेन, यौवन डिण्डोर, किशन साहू, शेख शरीफ कुरैशी, भाव सिंह राज, ईश्वरी साहू, दीनबंधु साहू, हुकुम सिन्हा, कुमार पटेल, मनीष परिहार, द्वारिका वर्मा, मोहित वर्मा, लीलाराम निषाद, सतीश मार्कंडेय, टोकेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ