जिलें में सर्वाधिक वर्षा दाढ़ी 127.2 मिमी तथा न्यूनतम नांदघाट 60.7 मिमी

जिले में औसत 93.6 मिमी वर्षा दर्ज 
बेमेतरा 05 जुलाई 2026 - चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 05 जुलाई 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 08 बजे तक जिले में 93.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक सर्वाधिक वर्षा तहसील दाढ़ी में 127.2 मिमी. तथा न्यूनतम 60.7 मिमी. वर्षा नांदघाट तहसील में दर्ज की गई है। 
  संयुक्त जिला कार्यालय के भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार बेमेतरा तहसील में 63 मिमी. वर्षा, देवकर तहसील में 125 मिमी. वर्षा, बेरला तहसील में 102.4 मिमी., भिंभौरी तहसील में 87.5 मिमी., साजा तहसील में 97 मिमी. वर्षा, थान खम्हरिया तहसील मे 112 मिमी. वर्षा एवं नवागढ़ तहसील में 68 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ