कलेक्टर के निर्देश व सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर टेमरी में स्वास्थ्य जांच व परामर्श शिविर व कार्यशाला का का आयोजन
बीएमओ नवागढ़ के नेतृत्व में आयोजित निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में की गई 11 मेमोग्राफी एवं 50 सर्विचेक जांच
बेमेतरा 30 जुलाई 2026 - कलेक्टर बेमेतरा सुश्री प्रतिष्ठा ममगई के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में विकासखण्ड नवागढ़ के राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आज निःशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया।
राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NCD) के अंतर्गत जिला एवं ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग तथा बालको मेडिकल सेंटर रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य कैंसर की समय पर पहचान और उपचार को बढ़ावा देना था। शिविर सुबह 11 बजे से प्रारंभ हुआ।
शिविर में बालको मेडिकल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जिला एवं ब्लॉक टीम के सहयोग से मुख कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और गर्भाशय ग्रीवा (Cervical) कैंसर की निःशुल्क जांच की गई।
महिलाओं के जांच के लिए विशेष व्यवस्था
महिलाओं के लिए स्तन कैंसर की जांच हेतु मेमोग्राफी मशीन एवं थर्मल स्कैनर तथा गर्भाशय ग्रीवा कैंसर जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही मुख एवं मुखगुहा कैंसर, बीपी, शुगर एवं बीएमआई की भी निःशुल्क जांच की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर ने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में पहचान होने पर कैंसर का सफल इलाज संभव है। ऐसे शिविर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जोखिम वाले मरीजों की पहचान सुनिश्चित करते हैं।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएम रजा ने बताया कि यदि स्तन में गांठ, मुंह में लंबे समय तक रहने वाला घाव, निगलने में कठिनाई, आवाज में बदलाव, लगातार खांसी, बिना कारण वजन घटना जैसे संदिग्ध लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सक से जांच कराएं।
शिविर की उपलब्धि
शिविर में कुल 101 संभावित मरीजों की जांच की गई, जिनमें 67 महिलाएं एवं 34 पुरुष शामिल रहे। विशेषज्ञ जांच में 11 मेमोग्राफी एवं 50 सर्विचेक (Cervical Check) जांच की गई।
कार्यशाला का आयोजन
शिविर के साथ ही ग्रामीण चिकित्सा सहायकों, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO), ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों (RHO), मितानिन, सुपरवाइजर एवं प्रशिक्षकों के लिए कैंसर से बचाव संबंधी विस्तृत कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यालय से नोडल अधिकारी डॉ. बीएल राज, सलाहकार हिना सिन्हा, मिथलेश, संपत्ति बंजारे, यशवंत भारद्वाज, बालको मेडिकल हॉस्पिटल से डॉ. हेमलता सिंग, डॉ. कल्पना गवेल, डॉ. अभिनव इंग्ले एवं उनकी टीम, बीएमओ डॉ. एमएम रजा, बीपीएम सीके देवांगन, यूआर ध्रुव, मितानिन समन्वयक कल्याणी साहू, तहसीलदार नांदघाट सुमित देवांगन, पीएचसी टेमरी से प्रकाश निर्मम, विनोद कुर्रे, सुपरवाइजर अनिता वर्मा, समस्त पीएचसी स्टाफ, विकासखंड नवागढ़ के समस्त सीएचओ, आरएचओ, मितानिन प्रशिक्षक, ग्राम टेमरी के सरपंच, कोटवार एवं समस्त मितानिन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पीएचसी टेमरी के समस्त स्टाफ, मितानिनों, विकासखंड समन्वयक एवं सरपंच-कोटवार की विशेष भूमिका रही।
0 टिप्पणियाँ