बेमेतरा जिलें में 01 जुलाई से शुरू हुआ 'स्टॉप डायरिया कैम्पेन 2026'

दो माह चलेगा अभियान, 5 वर्ष तक के बच्चों को डायरिया से बचाने पर जोर   
बेमेतरा 01 जुलाई 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर ने बताया कि संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिला बेमेतरा में Stop Diarrhoea Campaign 2026 का आयोजन दिनांक 01 जुलाई 2026 से 31 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। 

अभियान का उद्देश्य :
5 वर्ष से कम आयु के बच्चों में मृत्यु के एक मुख्य कारण डायरिया के निदान, उपचार एवं रोकथाम हेतु जन-जागरूकता बढ़ाना तथा ओ.आर.एस. एवं जिंक टेबलेट की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। 

मुख्य गतिविधियां :  
1. ओ.आर.एस. एवं जिंक वितरण : सभी स्वास्थ्य संस्थाओं, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं घर-घर भ्रमण के दौरान मितानिनों/ए.एन.एम. द्वारा 5 वर्ष से कम बच्चों को ओ.आर.एस. पैकेट एवं जिंक टेबलेट का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। 
2. डायरिया कंट्रोल किट : प्रत्येक उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं आशा/मितानिन के पास किट उपलब्ध कराई जाएगी। 
3. आई.ई.सी. गतिविधियां : हाथ धुलाई का प्रदर्शन, स्वच्छ पेयजल, स्तनपान, साफ-सफाई एवं पोषण संबंधी जागरूकता हेतु स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों व समुदाय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे।  
4. प्रशिक्षण : मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को डायरिया प्रबंधन पर पुनः उन्मुखीकरण दिया जाएगा।   

   सीएमएचओ ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त संबंध में अभियान का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने हेतु सिविल सर्जन एवं समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारियों - बेमेतरा, बेरला, नवागढ़, साजा को निर्देशित किया गया है। 

जनता से अपील - 
"डायरिया होने पर बच्चे को तुरंत ओ.आर.एस. का घोल पिलाएं एवं जिंक टेबलेट शुरू करें। 14 दिन तक जिंक देना न भूलें। स्थिति गंभीर होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में तुरंत संपर्क करें। साफ-सफाई एवं हाथ धुलाई से डायरिया रोका जा सकता है।" 

दैनिक मॉनिटरिंग 
अभियान की दैनिक मॉनिटरिंग जिला स्तर से की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के साथ महिला एवं बाल विकास, पंचायत, नगरीय प्रशासन, शिक्षा विभाग व मितानिन कार्यक्रम का सहयोग लिया जा रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ