किसान कांग्रेस बेमेतरा जिलाध्यक्ष मंगत राम साहू ने जिला कार्यकारिणी के गठन पश्चात जारी की सूची

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा की सहमति से किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिला कार्यकारणी के 65 पदों पर की गई नियुक्ति 
बेमेतरा 09 जून 2026 - अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरा एवं राष्ट्रीय प्रभारी किसान कांग्रेस अखिलेश शुक्ला की सहमति से प्रभारी महासचिव सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदु, राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी किसान कांग्रेस मनोज नचार एवं राममोहन बरुआ, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रदेश संगठन प्रभारी महामंत्री अकिल हुसैन की अनुमति से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा की सहमति से जिला किसान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मंगत राम साहू के हस्ताक्षर से किसान जिला कार्यकारिणी के 65 विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाती हैं। आशा है कि आप संगठन के प्रति पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए पार्टी व संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। आपके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं सहित सभी नए पद पर पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें।