विद्यार्थी रोल नंबर एवं मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर वेबसाइड में देखें परीक्षा परिणाम
बेमेतरा 17 जून 2026 - मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत प्रदेश के आदिवासी उप योजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा नवमी में प्रवेश के लिए परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम वेबसाइड https.//eklavya.cg.nic.in/ पर अपलोड किया गया है। विद्यार्थी अपना रोल नंबर एवं मोबाइल नंबर प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि काउंसलिंग हेतु विभागीय वेबसाइट का अवलोकन करते रहें।