बेमेतरा 15 जून 2026 - स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालन हेतु सम्पूर्ण व्यवस्था कर ली गई हैं, जिसमें विद्यालय का संचालन प्रथम पाली में कन्या माध्यमिक विभाग (कक्षा 6 वीं से 8 वीं तक) तक संचालित किया जाएगा। द्वितीय पाली में उच्चतर माध्यमिक विभाग (कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक) का संचालन किया जाएगा। आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त कक्षा का संचालन नए बने भवनों में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। क्षतिग्रस्त कक्ष के मरम्मत हेतु उच्च कार्यालय को पत्र प्रेषित किया गया हैं। राशि प्राप्त होने पर उक्त क्षतिग्रस्त कक्षाओं का मरम्मत कार्य शीघ्र कराया जाएगा। वर्तमान में स्कूल व्यवस्थित रूप से संचालित की व्यवस्था पूरी कर लिया गया है।