टीबी के 2 मरीजों को सीएमएचओ एवं नोडल अधिकारी डॉ बीएल राज द्वारा दिया गया फूड बास्केट
बेमेतरा 15 मई 2026 - कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं टीबी नोडल अधिकारी डॉ बीएल राज द्वारा पीएचसी टेमरी में निरीक्षण किया गया। ईलाज, दवाई, साफ सफाई व्यवस्था आदि का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
वहीं राज्यपाल गोद ग्राम टेमरी मे टीबी के 2 मरीजों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर एवं टीबी नोडल अधिकारी डॉ बीएल राज द्वारा फूड बास्केट वितरण किया गया।
उन्होंने टीबी मुक्त भारत अभियान संबंधित जानकारी देते हुए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को टीबी जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जानकारी देने के साथ ही उचित ईलाज उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
उक्त निरीक्षण में संस्था प्रभारी डॉ एलडी ठाकुर, रामगोपाल वर्मा, श्रीमति कल्याणी पाठक, साकेत वर्मा, राजकमल ताम्रकार, जिला X-ray टीम सुश्री संपत्ति बंजारे, प्रमोद साहू, मोहम्मद जावेद, पवन साहू उपस्थित रहे।