थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की आबकारी एक्ट में कार्यवाही
बेमेतरा 26 मई 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 25 मई 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिला कि राकेश डेहरे उम्र 36 वर्ष निवासी फरी द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर धन लाभ अर्जित करने हेतु कोबिया चौक के पास लोगो को शराब बिक्री कर रहा हैं की सूचना के आधार पर थाना बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को बिक्री हेतु रखे अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।
जिसमें थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी राकेश डेहरे पिता पीला राम डेहरे उम्र 36 वर्ष निवासी फरी थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 15 पौवा देशी मसाला शराब (2700ml) कुल जुमला कीमती 1900 रूपये, बिक्री रकम 400 रूपये, कुल जुमला रकम 2300 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, प्रशिक्षु आबकारी उप निरीक्षक महेश्वर कुमार कंवर, सउनि रेशम लाल भास्कर, आरक्षक महेश जांगडे सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।