डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा के एक प्रकरण में 10 आरोपियों से 10 मोबाईल एवं नगदी 40000 रु किया जप्त

ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की बीटीआई ग्राउंड कोबिया में बडी कार्यवाही 
बेमेतरा 07 मई 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अवैध जुआ एवं सट्टा एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत् एवं विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। साथ ही ऑनलाइन सट्टा खेलने एवं खिलाने वाले व्यक्तियों पर निरंतर, सघन एवं तकनीकी निगरानी रखी जा रही है, ताकि इस प्रकार की सामाजिक बुराइयों एवं अवैध कृत्यों का प्रभावी रूप से उन्मूलन सुनिश्चित किया जा सके। 
    इसी क्रम में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर बीटीआई ग्राउंड कोबिया बेमेतरा में रेड कार्यवाही कर बेमेतरा निवासी आरोपी महेन्द्र सोनी के पास से IPL ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलने में उपयोग मोबाईल 01 नग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 20000 रूपए, सट्टा का नगदी रकम 40000 रूपये, जुमला नगदी रकम 60000 रूपये जप्त किया गया है। 
       प्रकरण में विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्त 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर 09 नग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 135000 रूपए, कुल जुमला 195000 रूपए रूपये जप्त किया गया है। प्रकरण में कुल 10 आरोपियों के कब्जे से 10 नग मोबाईल कुल जुमला 195000 रूपए, नगदी रकम 40000 रूपये, कुल जुमला लगभग 195000 रूपये (01 लाख 95 हजार रूपये) जप्त किया गया है। 
    06 मई 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम को टाउन भ्रमण पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सुचना मिली कि बेमेतरा निवासी महेन्द्र सोनी के द्वारा बीटीआई ग्राउंड कोबिया बेमेतरा में मोबाईल से ऑनलाईन क्रिकेट IPL में सट्टा खेल एवं खेला रहा है की सुचना पर पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान आरोपी को मोबाईल फोन में ऑनलाईन क्रिकेट IPL सट्टा खेलाते पकड़ा गया। 
जिस पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी महेन्द्र सोनी पिता गोपाल सोनी उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नं.19 बाजार पारा बेमेतरा, थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 7 छत्तीसगढ जुआ(प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के पास से IPL ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलने एवं खिलाने में उपयोग मोबाईल 01 नग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 20000 रूपए, सट्टा का नगदी रकम 40000 रूपये, जुमला नगदी रकम 60000 रूपये जप्त किया गया है। 
  प्रकरण में उक्त आरोपी से पुछताछ के अधार पर और भी आरोपियों की संलिप्तता होने की बात सामने आने पर प्रकरण में विवेचना के दौरान 09 आरोपियों 01. भोजराम साहू उर्फ भोजू उम्र 36 वर्ष निवासी सिंघौरी वार्ड 13 बेमेतरा, 02. अरविंद वर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी पिकरी बेमेतरा, 03. राहुल वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी पिकरी बेमेतरा, 04. राजेश वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी पिकरी बेमेतरा, 05. गिरधारी वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड 20 कुर्मीपारा बेमेतरा, 06. संजय मिर्झा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड 06 मोहभटठा बेमेतरा, 07. गौरव वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी गौटियापारा बेमेतरा, 08. तुस्कंद विनायक साहू उम्र 28 साल निवासी बिलाई हाल कचहरीपारा बेमेतरा, 09. नीलेश साहू उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड 19 गौटियापारा बेमेतरा के विरूद्ध धारा 7 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपियों के पास से 09 नग स्क्रीन टच मोबाईल कीमती 135000 रूपये जप्त किया गया है। 

गिरफ्तार आरोपियों में :-
01. महेन्द्र सोनी पिता गोपाल सोनी उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नं.19 बाजार पारा बेमेतरा, थाना व जिला बेमेतरा। 
02. भोजराम साहू उर्फ भोजू पिता छोटूराम उम्र 36 साल साकिन सिंघौरी वार्ड 13 बेमेतरा थाना बेमेतरा। 
03. अरविंद वर्मा पिता विनोद वर्म उम्र 29 वर्ष निवासी वार्ड 01 पिकरी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा। 
04. राहुल वर्मा पिता लेखू वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड 01 पिकरी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा। 
05. राजेश वर्मा पिता चमरू वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड 01 पिकरी बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा। 
06. गिरधारी वर्मा पिता स्व. बिहारी लाल वर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड 20 कुर्मीपारा बेमेतरा थाना बेमेतरा। 
07. संजय मिर्झा पिता स्व. पुनितराम मिर्झा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड 06 मोहभटठा बेमेतरा थाना बेमेतरा। 
08. गौरव वर्मा पिता विजय वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड 20 गौटियापारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा। 
09. तुस्कंद विनायक साहू पिता बलदाउ प्रसाद साहू उम्र 28 साल निवासी बिलाई हाल वार्ड 03 कचहरीपारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा। 
10.नीलेश साहू पिता दीनाराम साहू उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड 19 गौटियापारा बेमेतरा। 

          प्रकरण में कुल 10 आरोपियों के कब्जे से 10 नग मोबाईल कुल जुमला 155000 रूपए, नगदी रकम 40000 रूपये, कुल जुमला लगभग 195000 रूपये (01 लाख 95 हजार रूपये) जप्त किया गया है। प्रकरण में कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 
 उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह, जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक रघुराज यदु, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, शिव सेन, सौरभ सिंह, मनीष मिश्रा सहित थाना सिटी कोतवाली के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।