डीएवी जांता में सीबीएसई शिक्षा के साथ दी जाती हैं वैदिक व अग्रेजी शिक्षा, बच्चों के उज्ज्वल भविष्य व सर्वांगीण विकास के लिए हम रहेंगे सदैव तत्पर - डीएवी जांता प्राचार्य पीएल जायसवाल
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में धूमधाम से मनाया गया "प्रवेशोत्सव"
डीएवी स्कूल जांता के प्रवेशोत्सव में नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
बेमेतरा 01 अप्रैल 2026 - बेमेतरा जिले का एक मात्र डीएवी मुख्यमंत्री स्कूल जांता में शिक्षा सत्र 2026-27 नए सत्र के शुभारंभ के साथ आज शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने विद्यालय में उपस्थित होकर आज के शाला प्रवेशोत्सव में भाग लिए।
प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत शिक्षक नन्दलाल शर्मा, विशेष अतिथि पार्षद बेमेतरा लक्की साहू, अति विशेष अतिथि संकुल समन्वयक जितेंद्र साहू, नोडल अधिकारी व संकुल प्राचार्य बलदाऊ पटेल एवं स्कूल बस संचालक नीलेश साहू उपस्थित रहे।
अतिथियों के द्वारा नए प्रवेशित एवं पूर्व से अध्ययनरत सभी लगभग 700 विद्यार्थियों को तिलक लगाकर, मुह मीठा कर पुष्पवर्षा करते हुए शाला में प्रवेश दिलाया गया। साथ ही सभी अभिभावकों,माता पिता व अथितियों का भी तिलक व पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
स्वागत के बाद सभी अतिथि व स्कूल प्राचार्य ने वैदिक हवन यज्ञ में शामिल हुए व स्वामी दयानंद सरस्वती, महात्मा हंसराज व सरस्वती माता को श्रद्धा सुमन, पुष्पगुच्छ व माला पहनाते हुए दीप प्रज्वलित किए। ततपश्चात सरस्वती वन्दना गीत एवं डीएवी गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय सिंहा के द्वारा बच्चों को शाला प्रवेशोत्सव एवं विद्यार्थियों को नवीन सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने उद्बोधन में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों के पालन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा मनुष्य के जीवन का आधार है तथा सतत परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। साथ ही उन्होंने नियमित रूप से स्कूल आने के लिए प्रेरित किया, विद्यार्थियों को सम्मानित भी किए। इसके साथ ही शिक्षक शिक्षिकाओ को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु सराहना किए।
पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा डीएवी जांता के बच्चों ने वास्तव में क्षेत्र का मान बढ़ाया हैं। यह गर्व का विषय है वास्तव में छात्र जीवन में लोग मेरे बारे में क्या कहेंगे, क्या सोचेंगे ये नही सोचना हैं। लक्ष्य साध कर उसे पूरा करने के लिए मेहनत करेंगे तो सफलता आपकी कदम चूमेगी।
विशिष्ट अतिथि नन्दलाल शर्मा ने बच्चों को कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने हेतु मार्गदर्शन दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन एवं सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया।
प्राचार्य पीएल जायसवाल ने आज के कार्यक्रम में पहुँचे अतिथियों व अभिभावकों का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने सीबीएसई शिक्षा के साथ साथ वैदिक शिक्षा व अग्रेजी माध्यम शिक्षा हेतु डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता को चयननित किए है। हम बच्चों के उज्ज्वल भविष्य व सर्वांगीण विकास के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। प्राचार्य श्री जायसवाल ने जानकारी साझा किया कि शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए बड़ी संख्या में नए अभिभावकों ने डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता में अपने बच्चों को प्रवेशित दिला चुके हैं। अभी प्रवेश प्रकिया चल ही रही हैं, अन्य अभिभावकों को भी अपने बच्चों के लिए उचित शिक्षा व सीबीएसई विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रेरित किए है, आने जाने के लिए सभी चारों दिशाओं के लिए यातायात हेतु बस सुविधा भी प्रदान किए गया हैं।
स्कूल के प्रवेशोत्सव में क्षेत्र से बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित हुए, अतिथियों व अभिभावकों ने सभी विद्यार्थियों को शाला प्रवेश की बधाई व शुभकामनाएं दिए।
विद्यालय से शिक्षक ललित देवांगन, गोविंद साहू, अकलेश पटेल, आयुषी जैन, अनिल चंद्रवंशी, दीपिका वर्मा, विमल साहू, ऐश्वर्य देशमुख, पुनम शर्मा, साक्षी शर्मा, संदीप कुमार साहू, ममता चंद्राकर, अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, माननी, शोभा रानी, रेणुका पटेल, लेखनी चंद्राकर, प्रीति यादव, स्वप्निल शर्मा, आर्य निधि, गौरी यादव, भारती, अनिल कुमार, कैलाश सिंह, अन्नू चन्द्रकाकर, सुखदेव साहू, रूखमणी, रामेश्वरी,यादव, युवराज चंद्राकर, नरेश साहू, विजय चंद्राकर, कुंती यादव आदि सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाए।